लाइब्रेरी पढ़ने गई नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के सारण जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एकमा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक दाउदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा रविवार को एकमा बाजार स्थित लाइब्रेरी में पढ़ने गई थी। वह अपने एक दोस्त के साथ मौजूद थी। इसी दौरान तीन युवकों ने दोनों को अगवा कर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने चाकू दिखाकर धमकाया और पास के गांव के समीप झाड़ियों में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर एकमा थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। उनके निर्देश पर सदर-2 एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

एकमा थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों की पहचान की गई है। इनमें से एक विधि-विरुद्ध किशोर को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की

    Share Add as a preferred…

    विक्रमशिला सेतु पर वायरल रीलों को लेकर प्रशासन सख्त, भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…