
आईपीएल सीजन 19 में Lucknow Super Giants और Royal Challengers Bengaluru के बीच खेले गए अहम मुकाबले में लखनऊ ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 9 रन से जीत दर्ज की। बारिश की वजह से मैच को 19-19 ओवर का कर दिया गया था। टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम 19 ओवर में 203 रन ही बना सकी।
मिचेल मार्श के तूफानी शतक से लखनऊ ने बनाया विशाल स्कोर
पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को शानदार शुरुआत मिली। हालांकि अर्शिन कुलकर्णी ने 24 गेंदों में 17 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर पर Mitchell Marsh ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 111 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 9 चौके और 9 छक्के शामिल रहे।
नंबर तीन पर उतरे Nicholas Pooran ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए। वहीं कप्तान Rishabh Pant ने आखिर में सिर्फ 10 गेंदों पर नाबाद 32 रन जड़कर टीम को 209 रन तक पहुंचाया।
आरसीबी की ओर से Josh Hazlewood, Krunal Pandya और Rasikh Salam Dar को 1-1 विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ा गई आरसीबी
डकवर्थ लुईस नियम के तहत मिले 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही। Virat Kohli बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि जैकब बेथेल सिर्फ 4 रन बना सके।
इसके बाद Devdutt Padikkal ने 34 रन और कप्तान Rajat Patidar ने 61 रन की पारी खेलकर टीम को संभाला। अंत में Tim David ने 17 गेंदों में 40 रन बनाकर मुकाबले को रोमांचक बनाया।
हालांकि Krunal Pandya के 28 और Romario Shepherd के 23 रन टीम को जीत नहीं दिला सके। आरसीबी की टीम 19 ओवर में 203 रन ही बना सकी और उसे 9 रन से हार का सामना करना पड़ा।
लखनऊ की ओर से Prince Yadav ने 3 विकेट झटके, जबकि Shahbaz Ahmed को 2 सफलताएं मिलीं।


