
7 मई को खेले गए मुकाबले में Lucknow Super Giants और Royal Challengers Bengaluru के बीच बारिश की रुकावट के बावजूद फैंस को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज Mitchell Marsh ने अपनी विस्फोटक पारी से सभी का ध्यान खींच लिया।
टॉस जीतकर आरसीबी के कप्तान Rajat Patidar ने पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन उनका यह फैसला भारी पड़ गया। मिचेल मार्श ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाते हुए आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और चौके-छक्कों की बरसात कर दी।
मार्श ने मात्र 49 गेंदों में 9 चौकों और 8 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया, और उनका स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर रहा। उन्होंने 14वें ओवर में Romario Shepherd की गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में चौका लगाकर अपना सैकड़ा पूरा किया।
इस धमाकेदार पारी के साथ मिचेल मार्श Lucknow Super Giants के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी यह पारी टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण समय पर आई और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।


