
पश्चिम बंगाल में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी अब सरकार गठन की प्रक्रिया में तेजी से जुट गई है। पार्टी के महामंत्री Sunil Bansal आज दोपहर बाद कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जीत के तुरंत बाद अब फोकस सरकार गठन और पावर प्लानिंग पर शिफ्ट हो चुका है।
दिल्ली पहुंचकर Sunil Bansal, गृहमंत्री Amit Shah और बीजेपी अध्यक्ष के साथ अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में विधायक दल की मीटिंग से लेकर शपथ ग्रहण समारोह तक कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, 9 मई को कोलकाता के Brigade Parade Ground में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की जा रही है। पार्टी इसे सिर्फ औपचारिक शपथ नहीं, बल्कि बंगाल में अपनी ऐतिहासिक एंट्री के पावर शो के तौर पर पेश करना चाहती है।
मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर तस्वीर लगभग साफ मानी जा रही है, जिसमें Suvendu Adhikari सबसे आगे बताए जा रहे हैं। हालांकि डिप्टी सीएम पद को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। सूत्रों के अनुसार, दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं और इस पर आज रात की बैठक में बड़ा फैसला संभव है।
खास बात यह भी है कि इस शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को आमंत्रित करने की तैयारी है, ताकि इस जीत को राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़े राजनीतिक संदेश में बदला जा सके।
यानि, बंगाल में जीत के बाद बीजेपी सिर्फ सरकार बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले राष्ट्रीय राजनीतिक समीकरणों, खासकर 2029 की दिशा में भी अपनी रणनीति को मजबूत करने में जुट गई है।


