जोगबनी ICP पर चीनी नागरिक गिरफ्तार, अवैध रूप से भारत में प्रवेश की कोशिश नाकाम

बिहार के अररिया जिले में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जोगबनी एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) पर सोमवार को सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 56वीं वाहिनी के जवानों ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 41 वर्षीय झोउ हुआन के रूप में हुई है, जो चीन के हुनान प्रांत का निवासी बताया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी नेपाल के विराटनगर से नेपाली नंबर की स्कूटी पर सवार होकर आईसीपी के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था। सुरक्षा जांच के दौरान उसे रोका गया, जहां उसके पास किसी प्रकार का वैध वीजा, पासपोर्ट या अन्य यात्रा दस्तावेज नहीं पाए गए।

एसएसबी अधिकारियों के मुताबिक, ड्यूटी पर तैनात जवानों ने उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उसे हिरासत में लिया। इसके बाद आव्रजन अधिकारियों के साथ संयुक्त पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि वह अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।

पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए जोगबनी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।

इस घटना को सीमा सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता का परिणाम माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, सभी संबंधित एजेंसियां फिलहाल उससे गहन पूछताछ कर रही हैं, ताकि उसके भारत आने के उद्देश्य और संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा सके।

  • ये भी पढ़े..

    NEET-UG में फिर बड़ा फर्जीवाड़ा! वैशाली से पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, दूसरे अभ्यर्थी की जगह दे रहा था परीक्षा

    Share Add as a preferred…

    बिहार बनेगा मेडिकल हब! PPP मॉडल पर विकसित होंगे 33 मेडिकल कॉलेज अस्पताल, स्वास्थ्य सेवाओं में आएगी बड़ी क्रांति

    Share Add as a preferred…