रेलवे अपडेट: 4 से 27 मई तक बिहार की 28 ट्रेनें प्रभावित, कई रद्द और डायवर्ट

डीडीयू और लखनऊ मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के चलते 4 से 27 मई तक पटना सहित बिहार की 28 ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट और शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

गया रेलवे स्टेशन पर लाइन संख्या एक के सीसी एप्रन को हटाने के कारण 4 से 16 मई तक पटना-गया और गया-पटना स्पेशल ट्रेनें रद्द रहेंगी।

रेलवे के अनुसार, चार ट्रेनों का मार्ग बदला गया है, जबकि छह ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त किया जाएगा। जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते भी कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। कुल 16 ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है, जिनमें प्रमुख रूप से पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस और कोटा-पटना एक्सप्रेस शामिल हैं।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि 4 से 27 मई तक पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को जफराबाद-सुलतानपुर-अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के रास्ते चलाया जाएगा। इस बदलाव के कारण अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा।

इसी तरह 14, 15, 17, 21, 22 और 24 मई को कोटा-पटना एक्सप्रेस को लखनऊ-सुलतानपुर-जफराबाद जंक्शन मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं 9, 16 और 23 मई को इंदौर-पटना एक्सप्रेस भी इसी बदले हुए मार्ग से संचालित होगी। इन बदलावों के चलते अयोध्या कैंट, अकबरपुर और जौनपुर स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा।

इसके अलावा 4 से 16 मई तक गंगा दामोदर एक्सप्रेस को पटना, जटडुमरी, इस्लामपुर और तिलैया होते हुए धनबाद तक चलाया जाएगा, जबकि वापसी में यह ट्रेन इसी मार्ग से पटना पहुंचेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

  • ये भी पढ़े..

    पटना मेट्रो निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, बेली रोड पर बढ़ेगी घेराबंदी; ट्रैफिक डायवर्जन प्लान पर मंथन

    Share Add as a preferred…

    प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर मंदिर में कराई शादी; बेतिया की घटना चर्चा में

    Share Add as a preferred…