पटना: जेपी गंगा पथ पर 4-5 मई को ट्रैफिक डायवर्जन, मरम्मत कार्य के चलते बदली व्यवस्था

पटना में जेपी गंगा पथ पर सड़क मरम्मत कार्य को लेकर 4 और 5 मई को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बिटुमिनस कंक्रीट के काम के चलते ट्रैफिक पुलिस ने विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है, जिससे मुख्य कैरिजवे और कनेक्टिंग ब्रिज पर वाहनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

जारी योजना के अनुसार, 4 मई को दीघा गोलंबर से एलसीटी घाट तक उत्तरी लेन पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान सभी वाहनों को दक्षिणी लेन से संचालित किया जाएगा।

वहीं, 5 मई को एलसीटी घाट से दीघा गोलंबर तक दक्षिणी लेन बंद रहेगी और ट्रैफिक को उत्तरी लेन की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

यह विशेष ट्रैफिक व्यवस्था दोनों दिन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक और रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक लागू रहेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जाम और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यात्रा से पहले समय का ध्यान रखें।

एसपी ट्रैफिक के अनुसार, जेपी गंगा पथ की गुणवत्ता बनाए रखने और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए यह मरम्मत कार्य जरूरी है। दीघा और एलसीटी घाट की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस चलाएगी विशेष अभियान

    Share Add as a preferred…