बिहार कैबिनेट विस्तार पर निर्णायक घड़ी, दिल्ली में आज हाई-लेवल बैठक से लगेगी मुहर

बिहार में लंबे समय से लंबित कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रविवार को उनकी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद अमित शाह के साथ यह उनकी पहली औपचारिक मुलाकात होगी। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में बिहार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। लंबे समय से अटकी यह प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंचती दिख रही है और जल्द ही मंत्रियों के नामों पर मुहर लगने की संभावना है।

बैठक में सरकार के आगामी एजेंडे, संगठनात्मक संतुलन और केंद्र-राज्य समन्वय जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही बिहार के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। राजनीतिक दृष्टि से इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों के बाद किसी भी समय नई कैबिनेट का ऐलान किया जा सकता है। इसे लेकर पार्टी और सरकार दोनों स्तरों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और सभी की नजरें इस फैसले पर टिकी हैं।

दिल्ली रवाना होने से पहले सम्राट चौधरी ने शनिवार को नीतीश कुमार से करीब आधे घंटे तक बातचीत की। माना जा रहा है कि इस दौरान भी मंत्रिमंडल विस्तार और संभावित नामों पर चर्चा हुई, जिससे यह संकेत मिलता है कि फैसले में सभी प्रमुख नेताओं की अहम भूमिका है।

एनडीए के संभावित मंत्रियों के नामों को लेकर मंथन जारी है। नए मंत्रिमंडल में जातीय संतुलन, अनुभव और नए चेहरों को प्राथमिकता दी जा सकती है। इस बार युवा और अनुभवी नेताओं के संतुलित मिश्रण के साथ महिलाओं की भागीदारी बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है। बैठक के बाद जल्द ही नई कैबिनेट की तस्वीर साफ हो सकती है।

  • ये भी पढ़े..

    PM आवास के बाहर राहुल गांधी का अनिश्चितकालीन धरना, बोले– धर्मेंद्र प्रधान और मोदी के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे

    Share Add as a preferred…

    ‘कॉकरोच’ कहने का जवाब सड़क पर! CJP आंदोलन ने दिल्ली की सियासत में मचाई हलचल

    Share Add as a preferred…