सोशल मीडिया ‘लव ट्रैप’ गैंग का पर्दाफाश: नालंदा में युवती गिरफ्तार, 6 लाख की फिरौती का खेल

नालंदा जिले के पावापुरी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती सोशल मीडिया के जरिए युवकों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका अपहरण कर फिरौती वसूलती थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती पहले सोशल मीडिया पर युवकों से दोस्ती करती थी। धीरे-धीरे भरोसा जीतने के बाद वह उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसा लेती थी और फिर किसी बहाने बुलाकर अपने साथियों के जरिए उनका अपहरण करवा देती थी।

ताजा मामला शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के पांची गांव निवासी विक्रम कुमार के अपहरण से जुड़ा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया।

गिरफ्तार युवती की पहचान संध्या कुमारी के रूप में हुई है, जो पावापुरी ओपी क्षेत्र के चोरसुआ गांव की रहने वाली है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने विक्रम कुमार से सोशल मीडिया पर दोस्ती की और फिर उसे प्यार के जाल में फंसाकर पावापुरी बुलाया।

यहां पहले से मौजूद उसके साथियों ने मिलकर युवक का अपहरण कर लिया और परिजनों से 6 लाख रुपये की फिरौती मांगी। लगातार कॉल आने पर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

मामले की जानकारी देते हुए सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और डीआईयू टीम ने तुरंत कार्रवाई की। करीब 6 घंटे के भीतर युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

फिलहाल पुलिस आरोपी युवती से पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: बेलौटी गांव पहुंची जन सुराज टीम, मनोज भारती बोले- “यह एनकाउंटर नहीं, हत्या है”

    Share Add as a preferred…

    शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़! सीतामढ़ी में विदेशी शराब से भरे ट्रक पर टूट पड़े सैकड़ों लोग, VIDEO वायरल

    Share Add as a preferred…