बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती में अगला चरण शुरू, 11,847 अभ्यर्थी DET के लिए योग्य

बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल में चालक सिपाही के 4,361 पदों पर भर्ती प्रक्रिया में अब अहम प्रगति हुई है। Central Selection Board of Constable (CSBC) ने वाहन चालक दक्षता परीक्षा (DET) को लेकर नई सूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के बाद अब चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

PET के बाद 11,847 अभ्यर्थी सफल
लिखित परीक्षा के आधार पर 15,516 अभ्यर्थियों को PET के लिए बुलाया गया था। यह परीक्षा 12 मार्च से 24 मार्च 2026 के बीच पटना के गर्दनीबाग स्थित शहीद राजेंद्र प्रसाद राजकीय उच्च विद्यालय में आयोजित हुई।

इस दौरान 14,624 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 888 अनुपस्थित रहे और 4 अभ्यर्थियों को निष्कासित किया गया। दौड़ में 2,307 अभ्यर्थी असफल रहे, जबकि अन्य शारीरिक मानकों में 470 अभ्यर्थी फेल हुए। अंततः 11,847 अभ्यर्थियों को DET के लिए योग्य घोषित किया गया है।

DET होगा अंतिम और अनिवार्य चरण
मोटर वाहन चालन दक्षता परीक्षा (DET) चयन प्रक्रिया का अंतिम और अनिवार्य चरण है। इसमें अभ्यर्थियों की वास्तविक ड्राइविंग क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। इसकी तिथि, समय और स्थान की जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट और समाचार पत्रों के माध्यम से जारी की जाएगी।

एडमिट कार्ड और जरूरी नियम
DET के लिए प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन जारी होंगे। बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी। साथ ही निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा, अन्यथा अभ्यर्थी अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

ड्राइविंग लाइसेंस 17 जुलाई 2024 या उससे पहले का होना जरूरी है। इसके बिना परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

दस्तावेज सत्यापन भी होगा
DET के दिन ही अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसमें फोटो आईडी, वैध ड्राइविंग लाइसेंस (LMV/HMV), मैट्रिक-इंटर प्रमाण पत्र, जाति, आवास और अन्य आरक्षण से जुड़े दस्तावेज शामिल होंगे।

आरक्षण और विशेष प्रावधान
आरक्षण का लाभ केवल बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा। महिला अभ्यर्थियों के लिए जाति प्रमाण पत्र पिता के नाम से होना जरूरी है। वहीं ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा जारी पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है।

पर्षद ने अभ्यर्थियों को दलालों और फर्जी एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क पार कर रहे मजदूर की टांग टूटी, अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, मुख्यमंत्री ने कहा- वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा राज्य का सांस्कृतिक गौरव

    Share Add as a preferred…