बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों की बिहार तकनीकी सेवा आयोग में प्रतिनियुक्ति, 29 अप्रैल से 12 मई तक ड्यूटी

पटना: बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों की ड्यूटी बिहार तकनीकी सेवा आयोग में लगाई गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार सभी चयनित अधिकारियों को 29 अप्रैल से 12 मई तक बिहार तकनीकी सेवा आयोग में प्रतिनियुक्त (डेपुटेशन) किया गया है।

इन अधिकारियों में विशाल आनंद, मनोज कुमार, पिंकी कुमारी, गोपाल प्रसाद, अजीमुल्लाह अंसारी, देवश्री, सुनील कुमार, अविनाश कुमार, राज ऐश्वर्या श्री, ऐश्वर्या कश्यप, स्मृति कुमारी, मुकेश कुमार, मुकुल, सत्येंद्र प्रसाद, अमृता प्रीतम, अनुपम सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, ब्रजकिशोर लाल और रेणु कुमारी शामिल हैं।

सरकार के इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्धारित अवधि के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग में विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जारी किया गया है।

 

बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों की बिहार तकनीकी सेवा आयोग में प्रतिनियुक्ति, 29 अप्रैल से 12 मई तक ड्यूटी

बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों की बिहार तकनीकी सेवा आयोग में प्रतिनियुक्ति, 29 अप्रैल से 12 मई तक ड्यूटी

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क पार कर रहे मजदूर की टांग टूटी, अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, मुख्यमंत्री ने कहा- वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा राज्य का सांस्कृतिक गौरव

    Share Add as a preferred…