पटना मेट्रो के नए सेक्शन का आज ट्रायल रन, 27 अप्रैल को सेवा बंद, 28 से फिर शुरू होगी मेट्रो

पटना मेट्रो के भूतनाथ से मलाही पकड़ी स्टेशन तक आज ट्रायल रन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के लिए कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम पटना पहुंच रही है। इसी दौरान खेमनीचक और मलाही पकड़ी के नए मेट्रो स्टेशनों का विस्तृत निरीक्षण भी किया जाएगा।

सीएमआरएस निरीक्षण के कारण 27 अप्रैल को पटना मेट्रो सेवा पूरी तरह बंद रहेगी। हालांकि 28 अप्रैल (मंगलवार) से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल मेट्रो स्टेशन से मेट्रो सेवा आम यात्रियों के लिए दोबारा शुरू कर दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि सीएमआरएस टीम पहले मार्च महीने में आने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों से दौरा स्थगित हो गया था। अब टीम की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही मेट्रो के इस नए सेक्शन पर नियमित परिचालन शुरू किया जाएगा। दोनों नए स्टेशनों का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान टीम ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम, प्लेटफॉर्म सुरक्षा, यात्री सुविधाएं और अन्य तकनीकी मानकों की गहन जांच करेगी। सभी सुरक्षा मानकों पर सफल पाए जाने के बाद ही उद्घाटन की तारीख तय की जाएगी।

गौरतलब है कि भूतनाथ से मलाही पकड़ी के बीच 2.75 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर पहला ट्रायल रन 26 फरवरी को किया गया था। इस दौरान सिग्नलिंग सिस्टम, ब्रेकिंग क्षमता, ट्रैक, ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन, स्टेशन समन्वय और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सफल परीक्षण किया गया था।

अब इस रूट पर अंतिम परिचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके बाद यात्री मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक 6.2 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर पर सफर कर सकेंगे।

इस रूट में कुल पांच स्टेशन होंगे—पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरो माइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी। खेमनीचक स्टेशन को एक्सचेंज स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां भविष्य में कॉरिडोर-1 और कॉरिडोर-2 की कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। हालांकि निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण फिलहाल यहां मेट्रो का ठहराव नहीं होगा।

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क पार कर रहे मजदूर की टांग टूटी, अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, मुख्यमंत्री ने कहा- वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा राज्य का सांस्कृतिक गौरव

    Share Add as a preferred…