“नीतीश व्यक्ति नहीं, एक विचार हैं” — जेडीयू कार्यालय के बाहर नया पोस्टर, सियासी चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में एक बार फिर पोस्टर वार तेज हो गया है। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद से ही नीतीश कुमार को लेकर अलग-अलग तरह के पोस्टर लगातार लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार के आवास के बाहर एक नया पोस्टर लगाया गया है, जिसने राजनीतिक हलकों में चर्चा बढ़ा दी है।

इस पोस्टर में स्लोगन लिखा है — “नीतीश व्यक्ति नहीं, एक विचार हैं”

पोस्टर में नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ-साथ लड़कियों के साइकिल चलाने की तस्वीर भी शामिल की गई है, जो महिला सशक्तिकरण और शिक्षा से जुड़े उनके कार्यों को दर्शाती है। इसके अलावा विभिन्न वर्गों के लिए किए गए विकास कार्यों और उससे आई सामाजिक-आर्थिक बदलावों को भी दर्शाया गया है।

पोस्टर में नीतीश कुमार का एक पुराना बयान भी शामिल किया गया है, जिसमें वह कहते हैं — “सत्ता सेवा के लिए है, धनार्जन के लिए नहीं।” यह बयान वे अक्सर अपने राजनीतिक विरोधियों, विशेषकर लालू परिवार पर हमला करने के लिए देते रहे हैं।

लगातार बदलते पोस्टर से बढ़ी सियासत

मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद जेडीयू कार्यालय में नीतीश कुमार को लेकर लगातार नए पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इनमें उनके दो दशक लंबे शासनकाल और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रमुखता से दिखाया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक सुधार से जुड़ी उपलब्धियों को भी पोस्टरों में स्थान दिया जा रहा है।

बिहार की राजनीति में पोस्टर के जरिए संदेश देने की परंपरा नई नहीं है। यहां दल अपने नेताओं की उपलब्धियों को दिखाने के साथ-साथ विपक्ष पर निशाना साधने के लिए भी पोस्टर का सहारा लेते हैं। मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार द्वारा लगाए गए इस नए पोस्टर को भी इसी सियासी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

इससे पहले 16 अप्रैल को जेडीयू कार्यालय में एक और पोस्टर लगाया गया था, जिसमें लिखा था — “दो दशक जन-जन के कल्याण के”, जिसमें नीतीश कुमार के 20-21 वर्षों के मुख्यमंत्री कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया गया था।


 

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क पार कर रहे मजदूर की टांग टूटी, अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, मुख्यमंत्री ने कहा- वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा राज्य का सांस्कृतिक गौरव

    Share Add as a preferred…