‘मिशन बंगाल’ की तैयारी में बीजेपी, सम्राट चौधरी को बनाया बड़ा चेहरा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) पश्चिम बंगाल में अपनी संगठनात्मक और चुनावी पकड़ मजबूत करने के लिए नई रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी की इस रणनीति में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की भूमिका को अहम माना जा रहा है। उन्हें पार्टी का एक प्रमुख ओबीसी चेहरा और पूर्वांचल कनेक्ट के रूप में देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा पश्चिम बंगाल में लगभग 10–12 प्रतिशत बिहारी मूल के मतदाताओं और 25–30 प्रतिशत ओबीसी वोट बैंक को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी का मानना है कि सीमावर्ती और औद्योगिक क्षेत्रों में इन वर्गों का प्रभाव चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकता है।

‘मिशन बंगाल’ की तैयारी में बीजेपी, सम्राट चौधरी को बनाया बड़ा चेहरा

कोलकाता, हावड़ा, हुगली, आसनसोल, दुर्गापुर के साथ-साथ उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, मालदा, मुर्शिदाबाद और जलपाईगुड़ी जैसे क्षेत्रों में बिहारी मूल के प्रवासी मजदूरों और व्यापारियों की अच्छी-खासी आबादी मानी जाती है। इन क्षेत्रों को भाजपा अपनी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण मान रही है।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि सम्राट चौधरी जैसे ओबीसी चेहरे के जरिए सामाजिक समीकरणों को साधा जा सकता है और बिहारी प्रवासी मतदाताओं के बीच प्रभावी संवाद स्थापित किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि उन्हें स्टार प्रचारक के तौर पर भी आगे बंगाल में सक्रिय भूमिका दी जा सकती है।

‘मिशन बंगाल’ की तैयारी में बीजेपी, सम्राट चौधरी को बनाया बड़ा चेहरा

इस बीच भाजपा प्रवक्ता दानिश इकबाल ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में पार्टी के पक्ष में माहौल बन रहा है और आने वाले समय में राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी लगातार बंगाल का दौरा कर रहे हैं और आगामी चुनावों में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

हाल ही में पटना में महिला आरक्षण बिल को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान सम्राट चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला होने के बावजूद महिला आरक्षण बिल का विरोध सवाल खड़े करता है और जनता चुनाव में इसका जवाब देगी।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, भाजपा की यह रणनीति पूर्वी भारत में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की व्यापक योजना का हिस्सा मानी जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    खान सर की कोचिंग पर हमले के बाद सख्त होगी निगरानी? कोचिंग रेगुलेशन एक्ट की मांग तेज

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड पहुंचा मानवाधिकार आयोग, रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच की मांग

    Share Add as a preferred…