क्रिकेट फाइनल में ड्रामा, नाराज युवक ने ट्रैक्टर से पिच जोती

महाराष्ट्र के जलगांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के दौरान मैदान में अचानक अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक नीले रंग का ट्रैक्टर लेकर सीधे मैदान में घुस जाता है और क्रिकेट पिच को जोतना शुरू कर देता है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब फाइनल मैच खेला जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चलाने वाला युवक टूर्नामेंट में शामिल नहीं किया गया था, जिससे वह नाराज था। इसी गुस्से में उसने मैदान में पहुंचकर पिच को नुकसान पहुंचा दिया।

पिच खराब होने के कारण मैच को बीच में ही रोकना पड़ा। वीडियो में साफ दिखता है कि युवक जैसे ही ट्रैक्टर लेकर मैदान से बाहर निकलता है, कुछ लोग उसकी ओर दौड़ते हैं, जबकि कई दर्शक इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड करते नजर आते हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे हैरान करने वाला बता रहे हैं, तो कुछ इसे खेल भावना के खिलाफ करार दे रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) शुरू, बेगूसराय में बनेगा दिनकर विश्वविद्यालय; सिमरिया-भागलपुर मरीन ड्राइव की घोषणा

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पीके का भाजपा पर निशाना, बोले- “यह बेहतर मुख्यमंत्री चुनने का चुनाव”

    Share Add as a preferred…