जमुई मंदिर में अधूरी रह गई लव स्टोरी: शादी से पहले पहुंचे परिजन, प्रेमी फरार, प्रेमिका को ले गए घर

बिहार के जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र स्थित पत्नेश्वर नाथ शिव मंदिर मंगलवार को उस वक्त चर्चा का केंद्र बन गया, जब एक प्रेम कहानी शादी के मंडप तक पहुंचकर अचानक बिखर गई। कुछ ही मिनटों में खुशियों का माहौल हंगामे में बदल गया और प्रेमी जोड़े का सपना अधूरा रह गया।

जानकारी के अनुसार, Patna के एक ही गांव के रहने वाले युवक और युवती के बीच करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों की मुलाकात एक कोचिंग संस्थान में हुई थी, जहां से दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। लेकिन मामला अंतर्जातीय होने के कारण युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे और उसकी शादी कहीं और तय करने की तैयारी कर रहे थे।

परिजनों के विरोध से परेशान प्रेमी जोड़ा तीन दिन पहले घर से फरार हो गया। पहले वे खुसरूपुर में एक दोस्त के यहां रुके और फिर बनारस चले गए। आखिरकार दोनों जमुई पहुंचे और पत्नेश्वर नाथ मंदिर में शादी करने का फैसला लिया।

मंगलवार को मंदिर में शादी की तैयारियां शुरू हुईं। प्रेमिका सूट और चुनरी में सजी मंडप में बैठी थी, जबकि प्रेमी उसके साथ मौजूद था। दोनों ने मंदिर के पुजारी से जल्द शादी कराने की गुजारिश भी की। पुजारी ने उनसे आवश्यक दस्तावेज मांगे, लेकिन दोनों कुछ देर तक इसमें देरी करते रहे।

जैसे ही शादी की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी, उसी वक्त युवती के परिजन मंदिर पहुंच गए। उन्हें देखते ही माहौल पूरी तरह बदल गया। घबराए प्रेमी युवक ने अपना गमछा वहीं छोड़ा और मौके से फरार हो गया।

वहीं, परिजनों ने युवती को पकड़ लिया और जबरन अपने साथ ले गए। मंदिर परिसर में देखते ही देखते भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस घटना को देखने के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। कोई हैरान था तो कोई इस अधूरी शादी को लेकर चर्चा करता नजर आया।

मामले पर मलयपुर थाना अध्यक्ष शेखर सौरभ ने बताया कि फिलहाल कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    खेत की जुताई के दौरान किसान पर हमला, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का मायागंज अस्पताल में इलाज जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में अंगीका भाषा पर मंथन, महोत्सव को सफल बनाने और पहचान दिलाने पर जोर

    Share Add as a preferred…