पटना में भर्ती हुए पशुपति पारस, तबीयत बिगड़ते ही अस्पताल में एडमिट; मिलने पहुंचे चिराग पासवान, भावुक मुलाकात ने फिर जगाई सियासी एकता की उम्मीद

पूर्व केंद्रीय मंत्री और RLJP प्रमुख Pashupati Kumar Paras की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के कंकड़बाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें तुरंत इलाज के लिए लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

जैसे ही यह खबर उनके भतीजे और केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan को मिली, वे तुरंत अस्पताल पहुंचे। चिराग ने सबसे पहले अपने चाचा के पैर छुए और फिर उन्हें गले लगाकर हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने डॉक्टरों से मुलाकात कर उनकी सेहत की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

अस्पताल में इस दौरान पारस के समर्थकों की भीड़ भी देखने को मिली, जो लगातार अपने नेता के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे।

मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने कहा कि पशुपति पारस उनके लिए पिता समान हैं। उन्होंने साफ किया कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन परिवार का रिश्ता उससे ऊपर है। उन्होंने कहा कि वह यहां एक नेता के रूप में नहीं, बल्कि एक बेटे की तरह अपने चाचा से मिलने आए हैं।

गौरतलब है कि Ram Vilas Paswan के निधन के बाद चिराग पासवान और पशुपति पारस के बीच राजनीतिक दूरी बढ़ गई थी, जिससे लोक जनशक्ति पार्टी दो हिस्सों में बंट गई थी। हालांकि हाल के दिनों में दोनों के रिश्तों में नरमी के संकेत मिले हैं। इस मुलाकात के बाद एक बार फिर दोनों नेताओं के साथ आने की अटकलें तेज हो गई हैं।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: बेलौटी गांव पहुंची जन सुराज टीम, मनोज भारती बोले- “यह एनकाउंटर नहीं, हत्या है”

    Share Add as a preferred…

    शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़! सीतामढ़ी में विदेशी शराब से भरे ट्रक पर टूट पड़े सैकड़ों लोग, VIDEO वायरल

    Share Add as a preferred…