Delhi AQI: दिवाली से पहले दिल्ली की हवा जहरीली हुई, आज सुबह का लेवल 286, नोएडा में भी खतरा

दिवाली से पहले राजधानी दिल्ली में एक्यूआई चिंताजनक हालत में पहुंच गया है। दिल्ली एनसीआर के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं, शनिवार को एक्यूआई 286 के साथ ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गया, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा की हवा की गुणवत्ता भी खराब हो गई है। आज नोएडा में वायु गुणवत्ता 255 एक्यूआई के साथ ‘खराब’ श्रेणी में और गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता 200 एक्यूआई के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में है।

पराली के धुएं से बढ़ रहा प्रदूषण

दिल्ली के 10 इलाकों में हवा बेहद खराब और 23 इलाकों में हवा खराब श्रेणी दर्ज की गई। विशेषज्ञों के मुताबिक हवा की दिशा बदलने से पराली का धुआं धीरे-धीरे दिल्ली की ओर रुख कर रहा है और इससे हवा प्रदूषित हो रही है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में सबसे प्रदूषित रही हवा सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 280 रहा, जो कि बृहस्पतिवार के मुकाबले 20 सूचकांक अधिक है।

सर्द हवाओं के कारण गिर सकता तापमान

हवा की दिशाओं में बदलाव होने से दिल्ली-एनसीआर का पारा गिरेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार सुबह धुंध छा सकती है। कमोबेश ऐसी स्थिति पूरे सप्ताह रहने का अनुमान है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से मौसम थोड़ा साफ होगा, लेकिन शाम होते ही सर्द हवाओं के कारण रात का तापमान गिर सकता है।

नहीं हो रहा सुधार

दिल्ली की एयर क्वालिटी के लिए किए जा रहे तमाम प्रयास लगातार असफल दिख रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है और भारत मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान का मानना है कि त्योहारी सीजन में यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच सकती है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार एनसीआर शहरों में वायु गुणवत्ता की खराब श्रेणी देखी गई है। बता दें कि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के दूसरे चरण के तहत उपाय वर्तमान में लागू किए गए हैं, जिसके अंतर्गत सड़कों पर पानी छिड़कना और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देना शामिल है।

  • ये भी पढ़े..

    ‘रील क्रांति’ बनाम सरकार: जंतर-मंतर से सोशल मीडिया तक गूंजा छात्रों का आंदोलन, Gen-Z ने बदला विरोध का तरीका

    Share Add as a preferred…

    NEET आंदोलन में नया मोड़, सरकार बातचीत को राजी; CJP ने रखीं दो अहम शर्तें

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *