बिहार की सियासत में हलचल तेज: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा, पोस्टर में बेटे निशांत को बताया ‘फ्यूचर सीएम’

पटना: बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच राजधानी पटना में पोस्टर पॉलिटिक्स ने नया मोड़ ले लिया है।

एमएलसी पद से इस्तीफा, आगे का कार्यक्रम चर्चा में
सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि वे जल्द ही राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले सकते हैं और इसके बाद मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

पोस्टरों में ‘फैसले पर पुनर्विचार’ की अपील
पटना के विभिन्न चौक-चौराहों पर जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए पोस्टरों ने सियासी माहौल गर्म कर दिया है। इन पोस्टरों में मुख्यमंत्री से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की गई है।
पोस्टर में लिखा है— “जनता जनार्दन आपसे हाथ जोड़कर कर रहा पुकार, एक बार फिर से करें पुनर्विचार…”

निशांत कुमार को बताया गया ‘फ्यूचर सीएम’
इन पोस्टरों की सबसे खास बात यह है कि इनमें नीतीश कुमार के बेटे Nishant Kumar को “फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार” बताया गया है। इससे राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है।

पहले भी उठ चुकी है निशांत की राजनीति में एंट्री की मांग
यह पहला मौका नहीं है जब निशांत कुमार को लेकर पोस्टर सामने आए हैं। इससे पहले भी जदयू कार्यकर्ताओं ने उनकी राजनीति में एंट्री की मांग की थी। अब उन्हें भविष्य का मुख्यमंत्री बताने से अटकलें और तेज हो गई हैं।

बीजेपी और जदयू के बीच संभावित समीकरण पर नजर
राजनीतिक चर्चाओं के अनुसार, अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ते हैं, तो अगला सीएम बीजेपी से हो सकता है। वहीं जदयू कार्यकर्ताओं का एक वर्ग निशांत कुमार को आगे लाने की मांग कर रहा है।

10 अप्रैल को शपथ की संभावना
सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले सकते हैं। इसके बाद राज्य की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

फिलहाल, इन अटकलों और पोस्टर पॉलिटिक्स के बीच बिहार की राजनीति किस दिशा में जाएगी, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

  • ये भी पढ़े..

    ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बीच सहरसा पहुंचेंगे अंतिम संस्कार में

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले बड़ा खुलासा, कदाचार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़; दो संदिग्ध हिरासत में

    Share Add as a preferred…