पटना के मनेर में देर रात फायरिंग और हमला, मंत्री रामकृपाल यादव के समधी का घर बना निशाना

पटना: बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच राजधानी पटना से सटे मनेर में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बेखौफ अपराधियों ने केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर धावा बोलते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग और मारपीट की।

करीब 15 राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत
मिली जानकारी के अनुसार, एक दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने देर रात घर को घेर लिया और करीब 15 राउंड गोलियां चलाईं। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। इसके बाद हमलावर घर में घुस गए और तलवार, लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया।

हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल
इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान राजेश कुमार उर्फ पप्पू (राजेंद्र प्रसाद के पुत्र), मनीष उर्फ गुड्डू (स्व. भूपेंद्र सिंह के पुत्र) और नितीश उर्फ बबलू के रूप में हुई है।
मनीष और नितीश का इलाज एम्स पटना में चल रहा है, जबकि पप्पू को दानापुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

हमले के पीछे आपसी रंजिश की आशंका
परिजनों ने मुकेश, दीपक (स्व. सतेंद्र के पुत्र) और प्रिंस समेत चार लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश या सुनियोजित साजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में तनाव
घटना की सूचना मिलते ही मनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कई खाली खोखे बरामद किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।

  • ये भी पढ़े..

    ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बीच सहरसा पहुंचेंगे अंतिम संस्कार में

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले बड़ा खुलासा, कदाचार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़; दो संदिग्ध हिरासत में

    Share Add as a preferred…