मुंगेर में प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के पेशकार को ₹1.70 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बिहार के मुंगेर जिले में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में कार्यरत पेशकार मुकेश कुमार को ₹1.70 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। इस गिरफ्तारी ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया।

पूरा मामला

बेगूसराय जिले के पंचवीर गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता नंदकिशोर प्रसाद सुमन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके गांव के पास स्थित 3 कट्ठा 4 धुर सरकारी जमीन (लगभग 5 करोड़ की कीमत) को फर्जी दस्तावेज़ के जरिए हड़पने की साजिश की जा रही है।

रिश्वत की मांग

शिकायतकर्ता ने अप्रैल 2025 में मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त न्यायालय में वाद दायर किया था। आरोप है कि पेशकार ने फाइल आगे बढ़ाने और जांच के लिए भेजने के एवज में ₹5 लाख रिश्वत मांगी, जिसमें शिकायतकर्ता पहले ही ₹3 लाख दे चुका था।

जाल बिछाकर गिरफ्तारी

शिकायतकर्ता ने पटना निगरानी विभाग से संपर्क किया। तय रणनीति के तहत ₹1.70 लाख देने पहुंचे पेशकार को निगरानी टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

पूछताछ और आगे की कार्रवाई

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सर्किट हाउस में पूछताछ के लिए लाया गया और मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर पटना भेजा गया।

जांच जारी

डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी देखी जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…