नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बड़ा बयान! अनंत सिंह ने की मुलाकात, कही ये बात

बिहार की सियासी गलियारों में जारी हलचल के बीच मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की।

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें प्रणाम किया और बातचीत की।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद जल्द ही बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, वह 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले हैं।

पार्टी के कई वरिष्ठ नेता चाहते हैं कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद और विधान परिषद की सदस्यता दोनों बनाए रखें, लेकिन मुख्यमंत्री ने फिलहाल किसी की बात मानने से इनकार किया है। अनंत सिंह ने कहा, “हम सभी की इच्छा है कि वह इस्तीफा न दें, लेकिन मुख्यमंत्री ने अपना निर्णय पहले ही ले लिया है।”

इस मुलाकात के बाद सियासी विश्लेषक इसे आगामी बदलावों के संकेत के रूप में देख रहे हैं।


 

 

  • ये भी पढ़े..

    CM सम्राट चौधरी के गोपालगंज दौरे की तैयारी तेज: डीएम-एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    Share Add as a preferred…

    बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सम्राट सरकार ने 9 IAS अधिकारियों का किया तबादला, कई विभागों में नए सचिव नियुक्त

    Share Add as a preferred…