गड़हनी की छात्रा नसरीन परवीन ने मैट्रिक में किया कमाल, 97.2% अंक के साथ बिहार में पांचवां स्थान

भोजपुर जिले की गड़हनी थाना क्षेत्र स्थित रामधनी हाई स्कूल की छात्रा नसरीन परवीन ने मैट्रिक परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने जिले का नाम रोशन किया है। कुल 500 अंकों में से 486 अंक प्राप्त कर नसरीन ने बिहार में पांचवां स्थान हासिल किया।

जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीण और शुभचिंतक उनके घर पहुंचे और उन्हें बधाई दी। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्त्रोत भी बनी है।

नसरीन का यह सफर आसान नहीं रहा। वह एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं। उनके पिता अली हसन पेशे से राजमिस्त्री हैं और दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।

परिवार में चार बहनें और एक भाई हैं, और नसरीन चौथे स्थान पर हैं। बड़े परिवार और सीमित साधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की।

नसरीन की सफलता उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को साकार करने का प्रयास कर रहे हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    बिहार कृषि विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

    Share Add as a preferred…