बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आज 1:15 बजे होगा जारी, यहां करें सबसे पहले चेक

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने सूचित किया है कि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का परीक्षाफल आज, यानी 29 मार्च 2026 को दोपहर 01:15 बजे जारी किया जाएगा। 10वीं का रिजल्ट बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा जारी किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र भी मौजूद रहेंगे।

करीब 15 लाख से अधिक छात्रों ने इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षाएं 17 फरवरी से 26 फरवरी के बीच राज्यभर के 1762 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।

यहां करें रिजल्ट चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकते हैं:

SMS से भी मिलेगा रिजल्ट

जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें:

BIHAR10 ROLLNUMBER (उदाहरण: BIHAR10 123456)
और इसे 56263 पर भेज दें।

कुछ ही समय में आपका स्कोरकार्ड मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    गया में एसटीएफ जवान गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर वर्षों तक यौन शोषण का आरोप

    Share Add as a preferred…

    नेपाल में लगातार बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंगा, कोसी, गंडक और कमला समेत कई नदियां उफान पर

    Share Add as a preferred…