पटना में बड़ा ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 21 किलो से अधिक स्मैक बरामद

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में स्मैक जब्त की है। आलमगंज और रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई में कुल 21 किलो 181 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

रॉयल ग्रीन अपार्टमेंट से मिली बड़ी खेप

पटना में बड़ा ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 21 किलो से अधिक स्मैक बरामद
एसएसपी के निर्देशन में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने आलमगंज स्थित रॉयल ग्रीन अपार्टमेंट के एक फ्लैट से स्मैक की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस के अनुसार, आलमगंज से 1 किलो 600 ग्राम और रामकृष्ण नगर क्षेत्र से 19 किलो 500 ग्राम स्मैक जब्त की गई। इसके अलावा मौके से 2 लाख रुपये नकद, एक पिस्टल, एक देसी कट्टा और एक मैगजीन भी बरामद हुई है।

ड्यूटी से गायब सिपाही निकला तस्कर

पटना में बड़ा ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 21 किलो से अधिक स्मैक बरामद
जांच के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सिपाही ऋषिकेश कुमार, जिसकी पोस्टिंग भागलपुर में थी लेकिन उसने जॉइन नहीं किया, पिछले 8-9 महीनों से ड्यूटी से गायब था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पिछले दो वर्षों से इस अवैध कारोबार में शामिल था। पुलिस ने मौके से 8 चेक भी बरामद किए हैं, जिनमें से दो पुलिसकर्मियों के बताए जा रहे हैं।

पुराने तस्करों का सक्रिय नेटवर्क
गिरफ्तार आरोपियों जितेन्द्र और नीतीश कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पांच साल पहले 9 किलो स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं। जेल से बाहर आने के बाद इन्होंने फिर से संगठित नेटवर्क तैयार कर लिया था।

15 से अधिक संदिग्ध राडार पर
पुलिस को इस रैकेट में 6 से 15 अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है। सभी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। साथ ही जिस अपार्टमेंट से स्मैक बरामद हुई है, उसके मालिक से भी पूछताछ की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बढ़ा सियासी बवाल, बिलौटी गांव में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का किया गया प्रतीकात्मक श्राद्ध

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में बोरे से मिली महिला की लाश, रेलवे हॉल्ट के पास सनसनी; हत्या की आशंका से दहशत

    Share Add as a preferred…