जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की सुरक्षा बढ़ाई गई, अब Y श्रेणी की सिक्योरिटी में घूमेंगे; गृह विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की सुरक्षा बढ़ा दी है। बिहार सरकार के गृह विभाग की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है। गृह विभाग के इस फैसले के बाद अब जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा वाई श्रेणी की सख्स सुरक्षा घेरे में घूमेंगे। आदेश की कॉपी बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी को भेज दी गई है।

दरअसल, बीते 17 अक्टूबर को राज्य सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में बिहार के विशिष्ठ व्यक्तियों की सुरक्षा को लेकर हुई इस अहम बैठक के बाद समिति ने जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की सुरक्षा बढ़ाने का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा था।

राज्य सुरक्षा समिति की अनुशंसा पर गृह विभाग ने अपनी स्वीकृति देते हुए जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है। उमेश सिंह कुशवाहा को एस्कॉट के साथ वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। अब जेडीयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा वाई श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *