दशहरा के मौके रावण बनीं ड्रामा के लिए मशहूर राखी सावंत, लोग बोले- ‘इसका भी दहन कर दो’

राखी सावंत हो जहां ड्रामा ना हो वहां ऐसा हो सकता है क्या? राखी जहां भी जाती हैं अपने ड्रामे की वजह से छा ही जाती हैं। बात चाहे पर्दे के ड्रामे की हो या फिर पपाराजियों के कैमरे के सामने के ड्रामे की राखी खुद को लाइमलाइट में रखने का एक मौका भी हाथ से नहीं जाने देती हैं। कुछ ऐसा ही हाल ही में विजयदशमी के मौके पर भी हुआ जब राखी रावण बनकर आ गई,जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।आइए आपको भी उनका रावण वाला लुक दिखाते हैं।

राखी सावंत बनीं रावण  

  1. राखी सावंत कब क्या कर जाएं और कब क्या बोल जाएं, किसी को कुछ नहीं पता। हालांकि कभी-कभी उनका अंदाज लोगों को हंसने पर मजबूर भी कर देता है। कुछ ऐसा ही हाल तब हुआ जब राखी सावंत विजयदशमी के मौके पर रावण बनकर फैंस को दशहरे की बधाई देती नजर आईं। राखी के इस दौरान का एक वीडियो इस वक्त जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसपर फैंस काॅमेंट कर उनका मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

नेटिजंस ने किया राखी को ट्रोल

सामने आए वीडियो में आप देख सकते है कि राखी ने कैसे काले रंग के रावण जैसे वस्त्र पहन रखे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सिर पर  10 सिरों वाला मुखौटा भी  पहना है, साथ ही काला चश्मा और काजल से लगाई मूछें भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा राखी ने अपने हाथ में एक हाथ में गदा और एक हाथ में धनुष लेकर अपने रावण लुक को पूरा किया है। राखी का ये लुक देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वहीं कुछ लोग राखी के इस लुक को देखकर जमकर काॅमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने राखी के इस वीडियो पर काॅमेंट कर कहा- ‘आज असली रूप में आई हो आप।’ वहीं दूसरे ने कहा- ‘पूरी दुनिया में एक लौती तुम ही हो राखी सावंत।’ वहीं एक यूजर ने कहा-‘ हम तो एक सिर वाली राखी नहीं संभाल पा रहे थे अब ये बाकी 9 कैसे संभालें।’ एक ने लिखा- ‘आज राखी का दहन कर दो।’ इसी तरह से तमाम यूजर्स काॅमेंट कर राखी का मजाक उड़ाते हुए और उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।

मुखर्जी परिवार के पूजा पंडाल में आई थी नजर

इससे पहले राखी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मुखर्जी परिवार के नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में शामिल हुई थी। इस दौरान राखी पीच कलर की साड़ी में नजर आई थी। राखी का साड़ी वाला लुक देखकर फैंस काफी हैरान नजर आए थे।

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    “बुलडोजर चलते ही मची अफरा-तफरी! कैमूर के रामगढ़ बाजार में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *