अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की 3 साल की बेटी समीशा ने किया मंत्र का जाप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बॅालीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बी-टाउन में  सबसे स्टाइलिश मम्मियों में से एक हैं। शिल्पा शेट्टी को अक्सर अपने बेटे वियान और बेटी समीषा शेट्टी कुंद्रा के साथ आउटिंग के दौरान कैप्चर किया जाता है।  इसके अलावा शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी अपनी बच्चों के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं जो सभी का ध्यान तुरंत खींच लेती हैं। सबसे ज्यादा शिल्पा की बेटी समीशा अपने क्यूटनेस से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।ऐसे में हाल ही में एक बार फिर शिल्पा की बेटी समीशा का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने क्यूटनेस से लोगों का दिल जीतती नजर आ रही हैं।

3 साल की समीशा मंत्र पढ़ती आईं नजर

दरअसल, आज दशहरा के मौके पर शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह हवन करती नजर आ रही हैं।वहीं बैकग्राउंड में पुजारी को मंत्र पढ़ते हुए सुना जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा एक कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं और उनसे भजन सुनाने के लिए कहा जा रहा है। इसके बाद समीशा  मंत्र पाठ बोलती दिखाई दे रही हैं। तीन साल की बच्ची को इस तरह से मंत्र पढ़ते देख हर कोई हैरान हैं। समीशा के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लूटाते नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/CyxjFBWrkxJ/?utm_source=ig_web_copy_link

इससे पहले समीशा को गायत्री मंत्र भी पढ़ते हुए देखा गया था

हालांकि, बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब समीशा को मंत्र पढ़ते हुए देखा गया हो। इससे पहले समीशा का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अपने क्यूट अंदाज में गायत्री मंत्र पढ़ती नजर आई थीं। इसके अलावा समाश मम्मा शिल्पा की देखा-देखी अभी से योगा भी करती दिखती हैं। उनकी योग करती हुई कई तस्वीरें भी शिल्पा अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। बता दें कि15 फरवरी 2020 को शिल्पा और राज कुंद्रा सेरोगेसी के जरिय समीशा के पेरेंट्स बने हैं। बेटी के जन्म के बाद शिल्पा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बेटी के जन्म के बाद उनका परिवार कम्पलीट हो गया है। शिल्पा और राज का एक बेटा वियान राज कुंद्रा भी है। शिल्पा शेटी की लाडली पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। शिल्पा अक्सर अपने दोनों बच्चों की तस्वीरें और वीडियोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। जिस अंदाज़ में शिल्पा अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं, वो वाकई काबिले तारीफ है।

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    “बुलडोजर चलते ही मची अफरा-तफरी! कैमूर के रामगढ़ बाजार में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *