पटना में रामनवमी 2026: महावीर मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ‘मिशन मोड’ में तैयार

महावीर मंदिर में रामनवमी 2026 को लेकर भक्ति का माहौल चरम पर है। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने खुद मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा और सुविधा व्यवस्था का जायजा लिया।

मंदिर प्रबंधन के अनुसार, 26 मार्च की रात 2 बजे कपाट खुलते ही भक्तों का इंतजार खत्म होगा। करीब 2:15 बजे हनुमान लला की भव्य जागरण आरती होगी, जिसके बाद दर्शन-पूजन का सिलसिला 27 मार्च की रात्रि आरती तक लगातार जारी रहेगा। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्षों के रिकॉर्ड को पार कर सकती है।

मार्च की गर्मी को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वीर कुंवर सिंह पार्क से मंदिर तक बैरिकेडिंग के साथ छायादार पंडाल बनाए गए हैं। रात में रोशनी के लिए पूरे मार्ग पर बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जबकि पेयजल और शर्बत के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

प्रसाद के लिए प्रसिद्ध ‘नैवेद्यम’ की मांग को देखते हुए इस बार 18,000 किलो लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर के अंदर काउंटर नहीं होंगे। इसके बजाय बाहर 15 विशेष काउंटर और 30 से अधिक निजी स्टॉल लगाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को आसानी हो।

सुरक्षा के लिए पुलिस बल के साथ 100 से अधिक निजी सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। मेडिकल कैंप, एम्बुलेंस और मोबाइल शौचालय की भी व्यवस्था की गई है। कतार में खड़े श्रद्धालुओं के लिए एलईडी स्क्रीन पर गर्भगृह के लाइव दर्शन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्पष्ट किया कि कतार व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, वहीं एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य है कि हर श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से दर्शन कर सके।

  • Related Posts

    चार मंजिला इमारत में भीषण आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; कई घायल, 30 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सीवान में ‘रॉबिनहुड’ बनने का शौक या कानून को चुनौती? सोशल मीडिया पर पिस्टल-चाकू लहराते दो युवकों का वीडियो वायरल; पुलिस महकमे में हड़कंप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading