संभावित मुख्यमंत्री दौरे को लेकर भागलपुर प्रशासन अलर्ट, बैजानी गांव में अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

भागलपुर — मुख्यमंत्री के संभावित भागलपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में अधिकारियों की टीम ने जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी गांव पहुंचकर संभावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और वहां की तैयारियों का जायजा लिया।

स्थल निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, डीडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों का काफिला बैजानी गांव पहुंचा और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, पार्किंग व्यवस्था, आम लोगों के बैठने की व्यवस्था, आवागमन मार्ग और अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा की। प्रशासन की ओर से यह भी देखा गया कि यदि कार्यक्रम आयोजित होता है तो बड़ी संख्या में लोगों के आने-जाने और बैठने की व्यवस्था कैसे सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है, लेकिन संभावित आगमन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पहले से ही तैयारी में जुट गया है। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जगदीशपुर के बैजानी गांव में आयोजित होता है तो यहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी की जा रही है और विभिन्न क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट की तैनाती की योजना भी बनाई जा रही है, ताकि आयोजन के दौरान व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों का सुरक्षा दृष्टि से आकलन किया जा रहा है, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या सुरक्षा संबंधी समस्या उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री का किसी भी जिले में आगमन उस जिले के लिए गर्व और खुशी का विषय होता है। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि यदि कार्यक्रम तय होता है तो सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं और आयोजन पूरी तरह व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।

  • Related Posts

    भागलपुर में ‘इंसाफ’ की एक्सप्रेस रफ्तार! नेशनल लोक अदालत में उमड़ा जनसैलाब, DM-SSP ने सुलझाए बरसों पुराने विवाद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading