मुख्यमंत्री ने माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महासप्तमी पर्व के अवसर पर डाकबंगला रोड स्थित नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति ट्रस्ट, श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव शिव मंदिर खाजपुरा तथा श्री श्री दुर्गा आश्रम शेखपुरा के पंडाल में जाकर माँ दुर्गा का दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज कुमार, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित आयोजकगण, अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की

  • ये भी पढ़े..

    निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में मुंशी का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर एफएसएल जांच शुरू

    Share Add as a preferred…

    गनगनिया फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और हाईवा की टक्कर में चालक व खलासी की दर्दनाक मौत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *