मुंबई से मुजफ्फरपुर पहुंची युवती ने प्रेमी से रचाई शादी, वीडियो जारी कर परिवार से सुरक्षा की लगाई गुहार

मुजफ्फरपुर से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जहां अपने प्यार को पाने के लिए एक युवती करीब दो हजार किलोमीटर का सफर तय कर मुंबई से मुजफ्फरपुर पहुंच गई। यहां पहुंचकर उसने अपने प्रेमी के साथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों ने एक वीडियो जारी कर अपने रिश्ते का ऐलान किया और साथ रहने की इच्छा जताई।

बताया जा रहा है कि युवती आकांक्षा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की रहने वाली है। वह पिछले कुछ वर्षों से मुंबई में अपने रिश्तेदारों के साथ रह रही थी और एक निजी कंपनी में काम करती थी। इसी कंपनी में मुजफ्फरपुर के रहने वाले राजीव कुमार भी नौकरी करते थे। काम के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई।

कई महीनों से चल रहा था प्रेम संबंध

जानकारी के अनुसार करीब आठ महीने पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में रहे और उनका रिश्ता मजबूत होता गया। दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया, लेकिन परिवार के विरोध की आशंका के कारण यह मामला खुलकर सामने नहीं आ सका।

बताया जा रहा है कि होली के दौरान राजीव अपने घर मुजफ्फरपुर लौट आया था। इसी बीच युवती अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी, जिसे उसके घरवालों ने देख लिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने नाराजगी जताई और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। इस घटना के बाद युवती ने अपने प्रेम को साबित करने का फैसला किया।

ट्रेन से अकेले पहुंची मुजफ्फरपुर

युवती ने मुंबई से पवन एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी और लंबा सफर तय कर मुजफ्फरपुर पहुंच गई। शनिवार देर रात वह मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां उसका प्रेमी राजीव पहले से इंतजार कर रहा था। दोनों की मुलाकात के बाद युवती उसके साथ घर चली गई।

मंदिर में की शादी

अगले दिन रविवार को दोनों ने स्थानीय लोगों और परिजनों की मौजूदगी में एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें युवती ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से यह शादी की है और वह अपने पति के साथ रहना चाहती है।

वीडियो में सुरक्षा की लगाई गुहार

वीडियो में युवती ने यह भी कहा कि अगर उसके पति या उनके परिवार के साथ किसी तरह की कोई घटना होती है तो उसके लिए उसके मायके वाले जिम्मेदार होंगे। इस वीडियो के सामने आने के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

फिलहाल दोनों पति-पत्नी साथ रहने की बात कह रहे हैं और अपने रिश्ते को लेकर खुलकर सामने आ गए हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर इस प्रेम विवाह की कहानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

  • ये भी पढ़े..

    दिल्ली विधानसभा के बाहर लोकतंत्र सेनानियों का सांकेतिक उपवास, 10 हजार से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर पुलिस का दोहरा संदेश: अनुशासनहीन जवान पर कार्रवाई, विश्व पर्यावरण दिवस पर 3000 पौधारोपण का अभियान

    Share Add as a preferred…