शुभमन गिल के पास दौड़ते हुए आए ईशान किशन और मुंह पर फेर दिया हाथ, Video वायरल

शुभमन गिल और ईशान किशन की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। कुछ दिन पहले शुभमन गिल के बर्थडे पर ईशान किशन का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे गिल के चेहरे पर केक लगाते नजर आ रहे थे। दोनों खिलाड़ियों के मस्ती मजाक करते हुए कई वीडियो वायरल हो जाते हैं। इस बीच एक और वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।

अचानक की ये हरकत

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच के बाद जब गिल दूसरे खिलाड़ियों से हाथ मिलाने लगते हैं तो ईशान किशन पीछे से दौड़ते हुए आते हैं और अचानक गिल के चेहरे पर हाथ फेर देते हैं। गिल अचानक दूर हटते हैं, फिर दिखता है कि वे अपने चेहरे से कुछ पोंछते हैं। इसके बाद ईशान भाग जाते हैं। इंडियन क्रिकेट प्लेयर के नाम से इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 33 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। हालांकि ये पता नहीं चला कि ईशान ने ऐसा क्यों किया, लेकिन फैंस इस पर जमकर मजे ले रहे हैं।

https://www.instagram.com/indian_cricketer_player/?utm_source=ig_embed&ig_rid=92014c9a-76b7-4db0-94eb-5fe91ef16ef7&ig_mid=56A1DCD4-219B-4550-BDE4-7196D91DD02E

ईशान किशन को मिल सकता है मौका

एक फैन ने कयास लगाते हुए लिखा- टी-शर्ट उठाकर पसीना लगा दिया। वहीं एक ने लिखा- इनका अलग ही चल रहा है। एक यूजर ने कहा- ये दोनों हर वक्त फ्रेम में कुछ न कुछ करते हैं। वहीं एक यूजर ने कहा कि ईशान काफी शरारती है। इन दोनों की दोस्ती सलामत रहे। एक यूजर ने इन दोनों को इंडियन जंपा और स्टोइनिस करार दिया है। बहरहाल, बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीतने के बाद टीम इंडिया का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अक्टूबर को होगा। कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में ईशान किशन को टीम में मौका दिया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो एक बार फिर फैंस मैदान पर ईशान और गिल को एक साथ खेलते देख सकते हैं।

  • Related Posts

    IPL 2026 से पहले टीमों को बड़ा झटका: 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस; रणनीति पर पड़ा असर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान: “ऐसा सवाल है तो 2000-3000 रन मार दूंगा”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *