Pakistan national cricket team इस टी20 विश्व कप में Salman Ali Agha की कप्तानी में उतरी थी। टूर्नामेंट से पहले बड़े बदलाव और खिताब के दावे किए गए थे, लेकिन टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान के पास Sri Lanka national cricket team को 147 रनों पर रोककर सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका था, मगर गेंदबाज नाकाम रहे और टीम बाहर हो गई।
श्रीलंका को क्यों हुआ नुकसान?
भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के कारण पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेल रहा था। अगर टीम सेमीफाइनल में पहुंचती तो एक नॉकआउट मुकाबला कोलंबो में होता। वहीं फाइनल तक पहुंचने की स्थिति में खिताबी मुकाबला भी श्रीलंका में शिफ्ट किया जा सकता था।
लेकिन पाकिस्तान के बाहर होते ही अब सभी नॉकआउट मैच भारत में खेले जाएंगे। इससे श्रीलंका को गेट मनी, होटल बुकिंग, स्पॉन्सरशिप और ब्रॉडकास्टिंग से होने वाली संभावित कमाई का बड़ा नुकसान हुआ है। बड़े मैचों से मेजबान देश को करोड़ों रुपये की आय होती है, जो अब श्रीलंका को नहीं मिल पाएगी।
भारत में होंगे सभी नॉकआउट मुकाबले
अब टी20 विश्व कप 2026 के बचे हुए तीनों मुकाबले भारत में खेले जाएंगे।
- 4 मार्च: पहला सेमीफाइनल – Eden Gardens, कोलकाता
- 5 मार्च: दूसरा सेमीफाइनल – Wankhede Stadium, मुंबई
- 8 मार्च: फाइनल – Narendra Modi Stadium, अहमदाबाद
पाकिस्तान के बाहर होने से टूर्नामेंट की मेजबानी का समीकरण पूरी तरह बदल गया है। अब सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी भारत के पास रहेगी, जिससे आर्थिक और आयोजन दोनों लिहाज से भारत को फायदा मिलेगा।


