एक दिन शोक, अगले दिन देश के नाम…माँ का ख्याल रखना कहकर घर से कोलकाता के लिए निकले रिंकू सिंह 

रिंकू सिंह इस समय आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का हिस्सा हैं, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले के बाद उनके जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके पिता खानचंद सिंह का 27 फरवरी की सुबह कैंसर के कारण निधन हो गया। वह नोएडा के अस्पताल में भर्ती थे।

पिता के निधन की खबर मिलते ही रिंकू टीम का साथ छोड़कर अपने घर अलीगढ़ पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। 27 फरवरी को अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

भावुक होकर कोलकाता के लिए रवाना

28 फरवरी को रिंकू सिंह दोबारा टीम इंडिया से जुड़ने के लिए कोलकाता रवाना हुए। घर से निकलते समय वह बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने रिश्तेदारों से अपनी मां और परिवार का ख्याल रखने की अपील की। नम आंखों के साथ परिवार ने उन्हें विदा किया।

बताया जा रहा है कि पिता की तेरहवीं के लिए रिंकू दोबारा अलीगढ़ लौट सकते हैं। वहीं, बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने उनके दोबारा टीम से जुड़ने की पुष्टि की है। 28 फरवरी को रिंकू के भाई सोनू ने उनके पिता की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं।

सेमीफाइनल के लिए अहम मुकाबला

अब 1 मार्च को भारत का मुकाबला West Indies cricket team से कोलकाता में होना है। यह मैच सेमीफाइनल की टिकट तय करेगा। जीतने वाली टीम ही अंतिम चार में पहुंचेगी।

ऐसे में रिंकू सिंह का टीम से जुड़ना भारतीय स्क्वॉड के लिए मनोबल बढ़ाने वाला माना जा रहा है। मुश्किल हालात के बावजूद टीम के साथ खड़े होकर रिंकू ने एक बार फिर अपने जज्बे का परिचय दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान, इंडिया A बनी ट्राई सीरीज चैंपियन; फाइनल में श्रीलंका A को 66 रन से हराया

    Share Add as a preferred…