मुंगेर नर्स हत्याकांड का खुलासा: प्रेमी ने की हत्या, शव जला कर मिटाए साक्ष्य

बिहार के मुंगेर में नर्सिंग छात्रा स्नेहा कुमारी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। Munger के सफियासराय थाना क्षेत्र के आदमपुर की रहने वाली 25 वर्षीय स्नेहा 17 जनवरी से लापता थी। वह घर से Bhagalpur में जीएनएम ट्रेनिंग के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

पुलिस जांच में सामने आया कि स्नेहा की हत्या उसके प्रेमी नीरज कुमार यादव ने की और पहचान छिपाने के लिए शव को Purnia के एक श्मशान घाट में जला दिया।

तकनीकी साक्ष्यों से खुली गुत्थी

मुंगेर एसपी Syed Imran Masood ने बताया कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच में 17 जनवरी तक स्नेहा और नीरज के बीच 198 बार बातचीत होने की पुष्टि हुई। साथ ही 17 से 20 जनवरी के बीच दोनों की मोबाइल लोकेशन एक ही स्थान पर पाई गई।

इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर नीरज को पुलिस रिमांड पर लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

शादी विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस के मुताबिक हत्या की मुख्य वजह शादी को लेकर विवाद था। नीरज की शादी कहीं और तय हो गई थी, जिसका स्नेहा विरोध कर रही थी। वह शादी का दबाव बनाने पूर्णिया स्थित नीरज के किराए के मकान पर पहुंची थी। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई और नीरज ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी शव को श्मशान घाट ले गया और वहां मौजूद लोगों को स्नेहा को अपनी पत्नी बताकर अंतिम संस्कार कर दिया।

पड़ोसियों और डोम राजा ने की पहचान

जांच के दौरान पुलिस टीम पूर्णिया पहुंची और मकान के आसपास के लोगों से पूछताछ की। पड़ोसियों ने स्नेहा की तस्वीर देखकर उसके वहां आने की पुष्टि की। श्मशान के डोम राजा ने भी आरोपी की पहचान की और बताया कि वही व्यक्ति शव लेकर आया था।

पुलिस ने लकड़ी खरीदने से लेकर अंतिम संस्कार तक के लेन-देन के प्रमाण भी जुटा लिए हैं।

परिजनों ने लगाया अंग तस्करी का आरोप

मृतका की मां किरण देवी ने मामले में अंग तस्करी की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि उनकी बेटी की किडनी निकाल ली गई थी और इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।

हालांकि एसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस ने सभी वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं और अब स्पीडी ट्रायल के जरिए आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…