जिम्बाब्वे के पांच खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती: इंडिया के लिए सेमीफाइनल के राह आसान नहीं!

टीम इंडिया सुपर 8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने अगले मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। जीत हासिल करना अब किसी भी कीमत पर जरूरी है।

विशेष रूप से जिम्बाब्वे के पांच खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए चुनौती बने हुए हैं। इन खिलाड़ियों में सबसे पहला नाम सिकंदर रजा का आता है, जो अपनी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। उनके अलावा ब्रायन बेनेट और ब्रैंड ईवांस भी भारत के खिलाफ घातक साबित हो सकते हैं।

इसके साथ ही ब्लेसिंग मुजरबानी और रायन बर्ल भी भारतीय टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। आंकड़े भी इन खिलाड़ियों की ताकत को दर्शाते हैं। सिकंदर रजा ने अब तक 131 मैचों में कुल 2985 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं।

टीम इंडिया के लिए अब रणनीति और फोकस का समय है, क्योंकि सुपर 8 के इस ‘करो या मरो’ मुकाबले में हर रन और हर विकेट की अहमियत बढ़ जाती है।


 

  • Related Posts