पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कृषि रोड मैप को बताया फेल, नीतीश-तेजस्वी के बयानों को ठहराया गलत

पटना: पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का बिहार के चौथे कृषि रोड मैप पर बड़ा बयान दिया है. सुधाकर ने सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बयानों को गलत ठहराया है. सुधाकर सिंह ने सारे कृषि रोड मैप को फेल बताया है. आपको बता दें कि सुधाकर सिंह आरजेडी से विधायक हैं और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे हैं।

सुधाकर सिंह का कहना है कि एमएसपी के खरीद में भी आंकड़े की हेरा फेरी की गई है. आप मंडी कानून की कोई बात नहीं करते, इसका क्या नुकसान हुआ है यह सबसे जाहिर है. बिहार से किसानों का पलायन हो रहा है. तीन कृषि रोड मैप तो पूरी तरह से फेल हैं।

सुधाकर सिंह ने कहा कि महामहिम राज्यपाल से पहले मैं यह सब बातें कह चुका हूं. मेरी बातों को राज्यपाल ने कल सत्यापित किया है. दरअसल कल राज्यपाल ने मंच से कहा था कि कृषि रोड मैप सिर्फ कागजों में ही ना रह जाए. सुधाकर सिंह ने कहा कि महामहिम राज्यपाल से ज्यादा बढ़कर कहा है मैंने. वास्तविक सत्यता क्या है यह किसानों के बीच जाकर आप उनका बयान ले ले तब पता चल जायेगा क्या हो रहा बिहार में.

  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा, अब ₹4 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा इलाज में आर्थिक सहारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *