शशि थरूर के बयान पर बोले गिरिराज सिंह- ‘सच मुंह पर आ ही जाता है, कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है’

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पिछले दिनों कांग्रेस नेता शशि थरूरद्वारा अपनी ही पार्टी को परिवारवादी बताने को सही ठहराया है. उन्होंने कहा कि सच्चाई मुंह पर आ ही जाती है. गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता ने जो कुछ कहा है वो सच कहा है. उनसे जब सवाल किया गया कि कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने कहा है कि कांग्रेस में परिवारवाद है तो उन्होंने कहा कि आखिरकार ये बात मुंह पर आ ही गई. इस दौरान गिरिराज सिंह ने लालू परिवार पर भी जमकर निशाना साधा।

गिरीराज सिंह ने कहा कि शशि थरूर ने जो कहा है वह सच्चाई है उनके मुंह पर यह बात आखिरकार आ ही गई. कांग्रेस के रास्ते पर ही लालू प्रसाद यादव चले हैं और उन्होंने भी परिवारवाद की राजनीति ही की है. अपने परिवार को ही आगे बढ़ाने का काम किया है. जो सच्चाई है वह सामने आ ही जाती है. कांग्रेस के नेता ने जो कुछ कहा है वह सच कहा है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दुर्गा पूजा के दौरान शिक्षक प्रशिक्षण स्थगित होने को लेकर भा बड़ा बयान दिया और कहा कि नीतीश कुमार पहले से ही पलटी मार हैं. जिस तरह से रक्षाबंधन में हिंदू भाइयों ने एकता दिखाई विद्यालय में शिक्षक तो गए लेकिन छात्र-छात्राएं नहीं गईं, उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पता चल गया और इस बार भी दुर्गा पूजा में जिस तरह से शिक्षक प्रशिक्षण को लेकर शिक्षा विभाग ने आदेश दिया और जब शिक्षकों ने विरोध किया तो नीतीश कुमार ने पलटी मार ली।

शशि थरूर के बयान पर बोले गिरिराज सिंह- ‘सच मुंह पर आ ही जाता है, कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है’

  • ये भी पढ़े..

    गोपालगंज में प्रशांत किशोर का सरकार पर तीखा हमला, मुजफ्फरपुर अस्पताल हादसे से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    बांका में राजद संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली, शेख जियाउल हसन ने जताया शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *