देशभर के युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आने वाला है। रेल मंत्रालय ने 11,127 असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इसके बाद Railway Recruitment Board (RRB) जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। आरआरबी की ओर से जोनवार स्वीकृत रिक्तियों का ब्योरा भी जारी कर दिया गया है।
जोन के अनुसार होगी भर्ती
नई भर्ती के तहत कुल 11,127 पद भरे जाएंगे। जोनवार प्रमुख रिक्तियां इस प्रकार हैं:
- ईस्ट कोस्ट रेलवे – 1625 पद
- साउथ ईस्टर्न रेलवे – 1531 पद
- सेंट्रल रेलवे – 1400 पद
- नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे – 1276 पद
- नॉर्थन रेलवे – 740 पद
- ईस्ट सेंट्रल रेलवे – 700 पद
- साउथ सेंट्रल रेलवे – 674 पद
- नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे – 600 पद
इसके अलावा वेस्ट सेंट्रल रेलवे, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे, साउथर्न रेलवे और वेस्टर्न रेलवे में भी रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स में भी कुछ पद शामिल हैं।
शैक्षिक योग्यता
असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं या एसएसएलसी पास होना अनिवार्य है।
इसके साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई या अप्रेंटिसशिप प्रमाण पत्र होना चाहिए। फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वायरमैन, मोटर वाहन मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग जैसे ट्रेडों में योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन के समय वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
सैलरी और भत्ते
चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत लेवल-2 के अनुसार 19,900 रुपये प्रतिमाह प्रारंभिक वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता (DA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी, जिससे कुल वेतन आकर्षक हो जाएगा।
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी:
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1)
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2)
- कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (Aptitude Test)
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल टेस्ट
दोनों सीबीटी परीक्षाओं में निगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। परीक्षा विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की जाएगी और परिणाम में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
कब जारी होगा नोटिफिकेशन?
आरआरबी की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन वर्ष 2026 में जारी किए जाने की संभावना है। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
रेलवे में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, ताकि भर्ती प्रक्रिया शुरू होते ही आवेदन कर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।


