IND vs SA: अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका को बढ़त? क्विंटन डी कॉक ने दिया बड़ा बयान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब सुपर 8 चरण में प्रवेश कर चुका है। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले जीतकर शानदार लय दिखाई है और अब उसका सामना दक्षिण अफ्रीका से होना है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने बड़ा बयान दिया है।

अहमदाबाद की परिस्थितियों का मिलेगा फायदा?

भले ही यह मुकाबला भारत के घरेलू मैदान पर हो रहा है, लेकिन साउथ अफ्रीका ने ग्रुप स्टेज में अपने चार में से तीन मैच इसी मैदान पर खेले और तीनों में जीत हासिल की। डी कॉक का मानना है कि यहां खेलने का अनुभव उनकी टीम के काम आ सकता है।

उन्होंने कहा,
“हां, थोड़ी मदद जरूर मिलेगी। हमने इस मैदान पर एक मैच दिन में और एक रात में खेला है। अब हमें यहां की परिस्थितियों की बेहतर समझ हो गई है।”

‘फेवरेट जैसी कोई चीज नहीं’

जब डी कॉक से पूछा गया कि क्या भारत और साउथ अफ्रीका को टूर्नामेंट का फेवरेट माना जा सकता है, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि टी20 क्रिकेट में फेवरेट जैसी कोई चीज नहीं होती।

उन्होंने कहा,
“मुझे नहीं लगता कोई टीम फेवरेट होती है। वर्ल्ड कप में एक समय ऐसा आता है जब फेवरेट होने का कोई मतलब नहीं रहता। मैच दो-तीन ओवर में पलट सकता है।”

डी कॉक के मुताबिक, टी20 फॉर्मेट की यही खासियत है कि एक खिलाड़ी का छोटा सा योगदान भी मैच का रुख बदल सकता है।

सुपर 8 में बड़ा टकराव

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह मुकाबला सुपर 8 की दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है। दोनों टीमें संतुलित नजर आ रही हैं और फैंस को एक हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद है। अब देखना दिलचस्प होगा कि घरेलू मैदान का फायदा टीम इंडिया उठाती है या साउथ अफ्रीका अपनी परिस्थितियों की समझ से मैच पलट देता है।

  • Related Posts

    IPL 2026: ईशान किशन होंगे SRH के नए कप्तान? पैट कमिंस की चोट से टीम को बड़ा झटका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading