बिहार विधानसभा में गरमाया माहौल: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के ‘आयुर्वेदिक इलाज’ वाले बयान पर सदन में सियासी तकरार

पटना: Bihar Legislative Assembly में आज उस समय सियासी माहौल गरमा गया जब डिप्टी सीएम Vijay Kumar Sinha ने आरजेडी विधायक को इशारों में तीखा जवाब दे दिया। सदन में जेडीयू विधायक के सवाल का जवाब देते समय हुई इस नोकझोंक ने सबका ध्यान खींचा।

दरअसल, जहानाबाद से जेडीयू विधायक Rahul Kumar ने सरकार की ओर से मिले जवाब पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि मंत्री बदलाव लाना चाहते हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसा लगता है कि उनके ही लोग उनका “पैर खींच रहे हैं।” साथ ही उन्होंने कार्यों के लिए समय-सीमा तय करने की मांग की।

इस पर जवाब देते हुए विजय सिन्हा ने कहा, “अंगद का पैर कोई खींच नहीं सकता है।” उन्होंने कहा कि उनका मिशन और ध्येय स्पष्ट है और वे परिणाम की चिंता किए बिना काम करते रहते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में मार्च के बाद अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा और इसके परिणाम भी सामने आएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी माना कि कभी सीओ तो कभी राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर चले जाते हैं, जिससे कार्य प्रभावित होता है।

इसी दौरान बेगूसराय के मटिहानी से आरजेडी विधायक Bogo Singh ने उन्हें टोका। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा, “दवा कड़वी होती है, लेकिन जब उसका असर होता है तो लोग उसे स्वीकार करते हैं। बीमारी के इलाज के लिए धैर्य रखना पड़ता है, हड़बड़ी से काम नहीं चलता।”

उन्होंने आगे कहा, “हम एलोपैथी और होम्योपैथी के चक्कर में नहीं पड़ते, बल्कि आयुर्वेदिक इलाज करते हैं, जो बीमारी का स्थायी समाधान करता है।”

डिप्टी सीएम के इस बयान के बाद सदन में कुछ देर के लिए हलचल रही और राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई।

  • Related Posts

    बिल गेट्स के संबंध में आरजेडी सांसद ने बिहार सरकार को लिखा पत्र, उठाए गंभीर सवाल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    औरंगाबाद के युवा इंजीनियर सुमन शेखर ने असम विधानसभा को बनाया डिजिटल, 1937 से अब तक की कार्यवाही ऐप में उपलब्ध

    Share Add as a preferred…

    Continue reading