विराट कोहली के छक्के से भारत ने वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, कोहली शतक हुआ पूरा, भारत को मिली जीत

टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार चौथी जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। कोहली ने 48वां वनडे शतक जमाया। उन्होंने सबसे तेज 26 हजार इंटरनेशनल रन भी पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 567 पारियों में यह अचीवमेंट हासिल की है। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने 600 पारियों में यह कारनामा किया था।

पुणे के MCA मैदान पर बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 256 रन बनाए। 257 रन का टारगेट भारतीय बल्लेबाजों ने 41.3 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। विराट कोहली ने वनडे करियर की 69वीं फिफ्टी जमाई, जबकि शुभमन गिल ने 10वां अर्धशतक जमाया। गिल ने रोहित के साथ 76 बॉल पर 88 रन की ओपनिंग साझेदारी की।

  • ये भी पढ़े..

    एशियाई एथलेटिक्स में बिहार का ऐतिहासिक जलवा, रोहतास के पीयूष राज ने जीता कांस्य पदक; राज्य के पहले पदक विजेता बने

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *