टी20 वर्ल्ड कप 2026: श्रीलंका की धमाकेदार जीत, ओमान को 105 रन से हराया

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका की टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में ओमान को 105 रनों के बड़े अंतर से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पल्लेकेले में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 225 रन बनाए, जिसके जवाब में ओमान की टीम 120 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ श्रीलंका ग्रुप पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गया है।

तीन बल्लेबाजों के अर्धशतक से खड़ा हुआ पहाड़ जैसा स्कोर

ओमान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने इस निर्णय को गलत साबित कर दिया।
श्रीलंका की ओर से ने 45 गेंदों में 61 रन बनाए, वहीं ने 28 गेंदों में 60 रन जड़े।

कप्तान ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 20 गेंदों में 50 रन ठोक दिए। उन्होंने महज 19 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर टी20 इंटरनेशनल और वर्ल्ड कप इतिहास में श्रीलंका के लिए सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। अंत में ने 7 गेंदों पर 19 रन बनाकर स्कोर 225 तक पहुंचाया।
ओमान की तरफ से ने 2 विकेट लिए, जबकि और को 1-1 सफलता मिली।

तीक्षणा-चमीरा की घातक गेंदबाजी

225 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की शुरुआत ही दबाव में रही। ने 53 रन और ने 27 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे और टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 120 रन ही बना सकी।

श्रीलंका की ओर से और ने 2-2 विकेट लेकर ओमान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इस जीत के साथ श्रीलंका के दो मैचों में 4 अंक हो गए हैं और नेट रन रेट में भी बड़ा फायदा मिला है।


टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की सबसे बड़ी जीत (रनों के हिसाब से)

  • 172 रन बनाम केन्या, जोहान्सबर्ग – 2007
  • 105 रन बनाम ओमान, पल्लेकेले – 2026
  • 83 रन बनाम नीदरलैंड, ग्रोस आइलेट – 2024
  • 82 रन बनाम जिम्बाब्वे, हंबनटोटा – 2012

यह जीत श्रीलंका के आत्मविश्वास को और मजबूत करने वाली रही और टीम को खिताब की दौड़ में और मजबूती से आगे ले गई।

  • Related Posts

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की बड़ी भविष्यवाणी: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़ेंगे भारत और साउथ अफ्रीका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading