सीएम नीतीश कुमार ने समाजवादी चिंतक स्व. किशन पटनायक की पत्नी वाणी दास के निधन पर जताया गहरा दुख

द वॉयस ऑफ बिहार (पटना)

​बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिशा के प्रसिद्ध समाजवादी चिंतक, लेखक और राजनेता स्वर्गीय किशन पटनायक की धर्मपत्नी वाणी मंजरी दास के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

​मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वाणी मंजरी दास एक शिक्षिका होने के साथ-साथ समाज में काफी लोकप्रिय थीं। उन्होंने अपना पूरा जीवन महिला सशक्तीकरण, नशामुक्ति, सामाजिक न्याय और समाज की कुरीतियों को दूर करने में लगा दिया।

​सीएम नीतीश ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वाणी दास एक सामाजिक और धर्मपरायण महिला थीं। उनके निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है। उनका जाना सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ी (अपूरणीय) क्षति है।

​मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और उनके परिवार वालों को इस दुख की घड़ी में हिम्मत और धैर्य प्रदान करें।

  • ये भी पढ़े..

    “आलोचनाओं के बीच एक्शन में निशांत कुमार, दिल्ली से लौट सीधे पहुंचे घायलों के पास”

    Share Add as a preferred…

    बेगूसराय के गंगोत्री गंगे मॉल में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

    Share Add as a preferred…