37 जिलों में 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति बनी तेजस्वी पटना के अध्यक्ष

बिहार सरकार ने जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समित का गठन कर दिया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के नामों से संबंधित अधिसूचना जारी की गई है। 20 सूत्रीय जिलास्तरीय समिति मे जिला प्रभारी मंत्री को अध्यक्ष की कुर्सी दी गई है। एक जिला छोड़ बाकी 37 जिला में कमेटी बनी है। जल्द ही प्रखंड स्तरीय 20 सूत्रीय कमेटी भी बनेगी। पटना जिला के प्रभारी मंत्री के नाते उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पटना जिला 20 सूत्रीय समिति का अध्यक्ष बनाये गये हैं। अशोक कुमार एवं दिनानाथ सिंह को उपाध्यक्ष की कुर्सी दी गई है। पटना जिला में कुल 24 नेताओं को जगह दी गई है। इस लिस्ट में जदयू, राजद, कांग्रेस और वाम दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है।

ये भी पढ़े..

बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन खूब हंगामा, 1 लाख शिक्षकों की भर्ती से लेकर पंचायत टैक्स तक कई बड़े फैसले

Share Add as a preferred…

सीएम सम्राट चौधरी बोले- जीविका दीदियों के सुझाव पर बढ़ी पेंशन और 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 2446 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *