भागलपुर DM के दरबार में व्हिलचेयर पर पहुंचा फरियादी: ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के तहत 60 मामलों की सुनवाई; जमीन और पेंशन की समस्याएं सबसे ज्यादा

भागलपुर | बिहार सरकार के ‘7 निश्चय-3’ अभियान के तहत ‘सबका सम्मान- जीवन आसान’ (Ease of Living) कार्यक्रम का असर अब दिखने लगा है। सोमवार (9 फरवरी 2026) को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में आम जनों की शिकायतों का निपटारा किया।

1. 60 आवेदन आए, व्हिलचेयर पर पहुंचे दिव्यांग

​डीएम की सुनवाई में करीब 60 आवेदन आए।

  • भावुक पल: एक दिव्यांग आवेदक व्हिलचेयर पर बैठकर डीएम के समक्ष अपनी फरियाद लेकर पहुंचा। डीएम ने उसकी समस्या को प्राथमिकता देते हुए सुना।
  • मुख्य मुद्दे: जनता दरबार में सबसे ज्यादा मामले लंबित पेंशन और जमीन विवाद से जुड़े थे। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

2. थाना से लेकर ब्लॉक तक अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं

​सिर्फ डीएम ही नहीं, बल्कि जिले के सभी आला अधिकारी सोमवार को ‘एक्शन मोड’ में दिखे।

  • अधिकारी: उप विकास आयुक्त (DDC), अपर समाहर्ता (राजस्व, आपदा प्रबंधन, विधि व्यवस्था) ने भी अपने कार्यालयों में सुनवाई की।
  • विस्तार: प्रखंड (Block), अंचल और थानों में भी अधिकारियों ने अपने विभाग से जुड़े मामलों पर जनता की शिकायतें सुनीं।

3. रसीद मिली, पानी-बैठने का इंतजाम भी

​इस बार व्यवस्था में बड़ा बदलाव दिखा।

  • पंजीकरण: शिकायत लेकर आए लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया और उन्हें प्राप्ति रसीद (Receiving) दी गई।
  • सुविधा: आवेदकों के लिए बैठने की कुर्सी, पीने का शुद्ध पानी और शौचालय की भी व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी को परेशानी न हो।
  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…