भागलपुर में बड़ी वारदात टली: मधुसुदनपुर से 2 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार; कट्टा-पिस्टल और 9 गोलियां बरामद, दोनों पर दर्ज हैं कई केस

भागलपुर| भागलपुर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रविवार (8 फरवरी 2026) को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लोडेड पिस्टल, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

कझिया चौक पर घूम रहे थे, SSP को मिली थी खबर

​वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) को गुप्त सूचना मिली थी कि कझिया चौक के पास कुछ अपराधी हथियार के साथ घूम रहे हैं और किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं।

  • एक्शन: सूचना मिलते ही सिटी एसपी और डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई।
  • घेराबंदी: टीम ने कझिया चौक पर छापेमारी कर पहले अपराधी प्रभुति यादव को दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस मिले।

निशानदेही पर दूसरा साथी भी धराया

​पुलिस ने जब प्रभुति यादव से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपने साथी का नाम उगल दिया।

  • छापेमारी: उसकी निशानदेही पर पुलिस ने भतौड़िया गांव में छापेमारी कर दूसरे अपराधी शकलदेव यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया।
  • बरामदगी: शकलदेव के पास से एक देसी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

अपराधियों का ‘कुंडली’ भी खंगाली गई

​गिरफ्तार दोनों अपराधी पुराने हिस्ट्रीशीटर हैं।

  1. प्रभुति यादव (पिता: अजय यादव, सा०-भतौड़िया): इस पर मधुसुदनपुर थाने में पहले से 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह 2021 से लगातार अपराध की दुनिया में सक्रिय है।
  2. शकलदेव यादव (पिता: घोघन यादव, सा०-भतौड़िया): इस पर भी मधुसुदनपुर थाने में 2 मामले दर्ज हैं।

छापेमारी टीम में ये थे शामिल

​इस सफल ऑपरेशन में मधुसुदनपुर थानाध्यक्ष सवदर अली, ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान, एसआई गोपाल पासवान, भृगुनाथ यादव, सूरज कुमार और एएसआई अरुण कुमार ठाकुर शामिल थे। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

  • Related Posts

    भागलपुर सिल्क को अमेरिका में ‘बूस्टर डोज’: ट्रम्प ने हटाया 25% टैक्स, अब सस्ता होगा एक्सपोर्ट; बुनकरों के चेहरे खिले, मोदी की तारीफ

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सासाराम में ‘नकली पुलिस’ का रील: हाईवे पर वर्दी पहनकर जमा रहे थे रौब, असली पुलिस ने 4 को जेल भेजा; स्कॉर्पियो और लकड़ी की राइफल जब्त

    Share Add as a preferred…

    Continue reading