गया | गया जिले में एक युवक को प्यार की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। डोभी थाना क्षेत्र के बजौरा निवासी 25 वर्षीय अभय कुमार गुप्ता उर्फ बिट्टू की निर्मम हत्या कर दी गई। उसका शव घर से 50 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर बेहद क्षत-विक्षत हालत में मिला।
वो आखिरी कॉल: 3 KM दूर बुलाया, फिर हुआ गायब
परिजनों के मुताबिक, बिट्टू का एक लड़की से अफेयर चल रहा था।
- साजिश: बिट्टू को लड़की का फोन आया था। उसने उसे मिलने के लिए घर से महज 3 किलोमीटर दूर बुलाया था।
- लापता: बिट्टू घर से मिलने के लिए निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश में भटकते रहे।
दरिंदगी: सिर धड़ से अलग, हाथ भी काट डाला
शनिवार सुबह टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बुंधुआ स्टेशन (बरसौना गांव) के पास रेलवे ट्रैक पर एक लाश मिली।
- हालत: शव की हालत देख रूह कांप जाए। हत्यारों ने सिर को धड़ से अलग कर दिया था। इतना ही नहीं, उसका एक हाथ भी काट दिया गया था। शरीर पर चोट के कई निशान थे।
- पहचान: शनिवार सुबह अखबार में लाश मिलने की खबर पढ़कर परिजन थाने पहुंचे, तब जाकर शव की पहचान बिट्टू के रूप में हुई।
वजह: शादी से इनकार पर अपहरण और मर्डर!
मृतक के पिता मिथलेश गुप्ता ने हत्या का सनसनीखेज आरोप लगाया है।
- आरोप: परिजनों का कहना है कि बिट्टू ने लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया था। इसी रंजिश में पहले उसका अपहरण किया गया और फिर क्रूरता से हत्या कर दी गई।
- लूट: हत्या के बाद आरोपी उसका मोबाइल भी अपने साथ ले गए।
पुलिस की रडार पर कॉल डिटेल्स (CDR)
टनकुप्पा थानाध्यक्ष बसंत कुमार राय ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है।
- जांच: पुलिस अब बिट्टू के मोबाइल की कॉल डिटेल्स (CDR) निकाल रही है, ताकि यह पुष्टि हो सके कि आखिरी कॉल किसकी थी और वह कहां गया था।
- एक्शन: शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


