नवगछिया में खाकी हुई शर्मसार: नशे में टल्ली दारोगा ने PTC पर उस्तरे से किया हमला; पैसों के लिए पुलिस लाइन में खूनी खेल, दोनों सस्पेंड

नवगछिया| नवगछिया पुलिस जिला के पीटीसी और दारोगा के बीच हुए आपसी विवाद में गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता सामने आई है. शुक्रवार की सुबह मामूली कहासुनी के दौरान दारोगा ने पीटीसी पर उस्तरे से हमला कर दिया. पुलिस अधीक्षक (SP) प्रेरणा कुमार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दारोगा और पीटीसी दोनों को निलंबित कर दिया है.

शुक्रवार सुबह 9 बजे हुआ खूनी ड्रामा

​घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की है, जब पुलिस लाइन में यह विवाद हुआ.

  • विवाद की वजह: जांच में सामने आया कि पुलिस अवर निरीक्षक (SI) जयराम मांझी और पीटीसी विशाल कुमार सिंह के बीच पूर्व में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था.
  • हमला: बहस के दौरान दारोगा जयराम मांझी ने दाढ़ी बनाने वाले उस्तरे से विशाल पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया.
  • इलाज: घायल पीटीसी को तत्काल भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

शराबबंदी की खुली पोल: दोनों मिले नशे में

​जांच के दौरान मामला और भी गंभीर हो गया जब दोनों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया गया.

  • रिपोर्ट पॉजिटिव: जांच में पुष्टि हुई कि दारोगा और पीटीसी दोनों ने शराब का सेवन कर रखा था.
  • कार्रवाई: शराब पीने की पुष्टि होने के बाद दोनों के खिलाफ नवगछिया थाने में केस दर्ज किया गया और ब्लड सैंपल भी लिए गए.

SP का हंटर: दारोगा जेल गया, दोनों सस्पेंड

​एसपी प्रेरणा कुमार ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की थी.

  • गिरफ्तारी: पीटीसी विशाल के बयान पर केस दर्ज कर आरोपी दारोगा जयराम मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
  • निलंबन: एसपी ने स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने दारोगा जयराम मांझी और पीटीसी विशाल कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है.
  • Related Posts

    पप्पू यादव का हमला, बोले– जनादेश का अपमान होगा अगर राज्यसभा गए नीतीश कुमार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार की राजनीति में बदलाव की चर्चा: क्या खत्म होगा कुर्मी युग और लौटेगा यादव युग?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading